देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार को दिन में आंशिक बादल और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई। शाम होने तक तापमान और नीचे चला गया। सोमवार को सुबह धूप खिली लेकिन कुछ ही घंटों के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। आसमान में आंशिक बादल आ गए। इस वजह से सूरत की तपिश कम हो गई। इससे दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ गई।
जहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम होने तक तापमान में करीब पांच डिग्री की और गिरावट आ गई। शाम सात बजे के करीब राजधानी में तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल कई दिनों तक ऐसा ही ठंडा मौसम रह सकता है। उन्होंने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है जबकि पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ना लाजिमी है। फिलहाल मंगलवार को भी आंशिक बादल आ सकते हैं।
झारखंड में सुरक्षा बल के जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 अफसरों की मौत- 4 जवान घायल
Tue Dec 10 , 2019
रांची/बोकारो। चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में आपस में ही भिड़ गए। सुरक्षा बलों के जवानों की आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार जवान […]

You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018

