HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम पहुंचे हरिद्वार, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से की मुलाकात

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतजलि योगपीठ हरिद्वार पहुंचे हैं। यहां सीएम धामी ने योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने पतंजलि रिसर्च सेंटर में बाबा रामदेव से साथ पौधारोपण भी किया। सीएम धामी के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। . सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के राष्ट्र एवं समाज हित में किए गए कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों राज्य भ्रमण पर हैं।

Next Post

सीएम धामी ने किया ऑक्सजीन प्लांट का उद्घाटन

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के रुड़की पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सबसे पहले सीएम ने रुड़की के सिविल अस्पताल में बनाए ऑक्सजीन प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम धामी जीवनदीप आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी […]

You May Like