पंचायत अध्यक्ष चुनावः आठ जिलों में 19 प्रत्याशियों के बीच होगा महासंग्राम आज

Pahado Ki Goonj

देहरादून। चुनाव से पहले गुरुवार सुबह ही नैनीताल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा अपने बेटे सुरेंद्र मेहरा के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव मे भजपा प्रत्याशी महेश नयाल को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है। सुबह अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। बता दें कि सुरेंद्र मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उनका कहना है कि उनके पास चार-पांच सदस्य भी हैं। ये सभी वोट वे भाजपा के पक्ष में देंगे। उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायतों के चुनाव निपटने के साथ ही गुरुवार को जिला पंचायतों में चुनाव संग्राम होगा। चार जिलों में भाजपा पहले ही अपने अध्यक्ष निर्विरोध घोषित करा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक आठ जिला पंचायतों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से कुछ में सीधी टक्कर है तो कुछ जिलों में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। आयोग के मुताबिक निर्वाचन की तैयारी पूरी कर ली गई है। ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। आठ जिलों के लिए अब 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब भाजपा और कांग्रेस की निगाह भी जिला पंचायतों पर है। कांग्रेस चैंकाने वाले परिणाम सामने आने का दावा कर रही है। उधर, भाजपा का भी दावा है कि वह क्लीन स्वीप करेगी।

Next Post

मधु बनी दून की पंचायत अध्यक्ष

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा उम्मीदवार मधु चैहान विजयी रहीं। जीत के बाद उन्होंने समर्थकों से जुलूस भी निकाला। मधु चैहान को कुल 30 वोट में से 23 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अंजिता चैहान को सात वोट मिले। मिली जानकारी के अनुसार […]

You May Like