HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने किया ऑक्सजीन प्लांट का उद्घाटन

Pahado Ki Goonj

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के रुड़की पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सबसे पहले सीएम ने रुड़की के सिविल अस्पताल में बनाए ऑक्सजीन प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम धामी जीवनदीप आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद का आशीर्वाद लिया। वहीं, अब सीएम धामी नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी का यह पहला रुड़की दौरा है। सीएम धामी नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। वहीं, मंच पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन, विधायक संजय गुप्ता, विधायक देशराज कर्णवाल आदि भी मौजूद हैं।

फोटो डी 6
मोबाइल फोन के नाम पर कांच के टुकड़े देकर करता था ठगी, गिरफ्तार
देहरादून। धोखाधड़ी किये जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक शातिर को घटना में प्रयुक्त मोबाइल, तीन कांच के टुकड़े, हजारों की नगदी व एक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुजफ्फरनगर से ट्रेन में आकर दून में धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया करता था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज मुकुल कुमार पाल पुत्र विरेन्दर कुमार पाल निवासी कश्यप मोहल्ला द्वारा थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया गया कि वह अपने घरेलू सामान के लिए बाजार सेलाकुई में गया था जहां पर एक व्यक्ति लेडीस पर्सों में मोबाइल फोन रख कर बिक्री कर रहा था और उसने उन्हे महंगा फोन दिखाकर उनसे 2050 रूपये लेकर एक पर्स में फोन रख कर दे दिया। बताया कि जब उन्होने उक्त पर्स को खोला तो पर्स के अंदर से एक कांच का टुकड़ा प्राप्त हुआ। जिस पर उन्हे ठगे जाने का अहसास हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी। ठग की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर शैतान चौक सेलाकुई से उक्त ठग को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल, 2050 की नगदी तथा तीन लेडिज पर्स मे रखे मोबाईल की शेप जैसे कांच के टुकडे़ व एक खुखरी बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम नदीम पुत्र नईम निवासी मुजफ्फरनगर बताया। बताया कि वह मु.नगर से ट्रेन में आकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया करता है। बहरहाल पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Next Post

घर घर में विराजमान हुए गणपति

देहरादून। विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता गणेश आज घर-घर और पंडालों में विराजमान हो गए। इसी के साथ 11 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार भी आयोजन सूक्ष्म रूप से किए जाएंगे। घरों व मंदिरों में गणपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई […]

You May Like