HTML tutorial
HTML tutorial

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों का लगा तांता

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग गई। बारिश के बाद भी भक्त बड़ी तादात में पूजा-अर्चना पहुँचे। हर-हर महादेव के जयकारे शिवालय गूंजते रहे।
सोमवार सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। लेकिन भक्तों की भीड़ ने सारे नियम कायदे ताक पर रख दिए। दून के टपकेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों तीर्थनगरी,धर्मनगरी के अलावा बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर सहित कई मंदिर आस्था के केंद्र है।दिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने कहा कि भगवान शिव का जल धारा, बिल्व पत्र और दूध-दही से अभिषेक किया जाना चाहिए। सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है। सभी श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर आने की अपील की है। मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है।

Next Post

सरयू नदी में महिला ने लगाई छलांग,खोज जारी

बागेश्वर। बागेश्घ्वर जिले के आरे में एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसकी खबर फैलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। महिला की तलाश के लिए रेस्घ्क्घ्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता […]

You May Like