बागेश्वर। बागेश्घ्वर जिले के आरे में एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसकी खबर फैलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। महिला की तलाश के लिए रेस्घ्क्घ्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं पाया है। मौके पर एसडीआर को भी बुलाया गया है। महिला ने नदी में छलांग क्घ्यों लगाई इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सोमवार सुबह करीब सात बजे गोपुली देवी पत्नी त्रिलोक सिंह लगभग उम्र 78 वर्ष ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हुई। महिला की खोजबीन जारी है। नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के मिलने के बाद ही छलांग लगाने के कारणों का पता चलेगा।
बारिश के बाद गंगा का बढ़ा जलस्तर
Mon Jul 19 , 2021
देहरादून। उतराखंड में पिछले 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पास पहुंच गई है। 293 मीटर के चेतावनी निशान की तुलना गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 292.50 मीटर पहुंच गया है। मौसम के बिगड़े […]

You May Like
-
पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Pahado Ki Goonj September 8, 2022

