लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव निवाली लालचंदवाला के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि घर में पति से कहासुनी के बाद सुबह महिला बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था। उसने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामला गृह क्लेश से जुड़ा है. अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
धोखाधडी के मामले में पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Fri Jul 9 , 2021
धोखाधडी के मामले में पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली कोतवाली उत्तरकाशी के ग्राम मानपुर, निवासी अभिषेक राणा के द्वारा माह मई 2021 मे कोतवाली में उनके साथ विदेश से पार्सल के नाम पर हुयी 250000 रु0 की धोखाधडी के सम्बन्ध में अज्ञात मोबाईल […]
You May Like
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

