HTML tutorial
HTML tutorial

सम्पूर्ण मानव जाति को हिमालय को बचाए – जोशी

Pahado Ki Goonj

सम्पूर्ण मानव जाति को हिमालय को बचाए – जोशी ।
दे.दून : चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता व कांग्रेस नेता महेश जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में मानव सभ्यता को बचाने की चुनौती खड़ी है जिसका सामना सम्पूर्ण विश्व को करना पड़ रहा है ।
हमारे देश भारत के परिपेक्ष में जहां पर्वत राज हिमालय भारत के माथे का मुकुट है और दुश्मनों से भी हमारी रक्षा करता है वहीं लगातार ग्लेशियर का पिघलना चिंताजनक है ।
आज मानव ने निज स्वार्थ को हिमालय में गंदगी फैलाकर प्रदूषण कर रहा है । मानव की चहलकदमी से पर्यावरण दूषित हो रहा है जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है और ग्लेशियर का निरंतर पिघलना जारी है जिससे मानव जाति पर लगातार खतरा मंडरा रहा है ।
ऐसी विषम परिस्थितियों में हम सभी को निज स्वार्थ छोड़कर पर्वतीय सभ्यता को बढ़ावा देना चाहिए ।
सर्दियों में भी जंगल जल रहे हैं जिसका कुप्रभाव जंगली जानवरो का मरना आग से जंगलों को तो नुकसान हो रहा है साथ ही जंगल की आग से वातावरण दूषित हो रहा है और पर्यावरण को हानी हो रही है ।
राज्य निर्माण की मूल धारणा में जल जंगल जमीन पर उत्तराखंड वासियों ने हक की बात की जिसके प्रति सरकार गम्भीर नहीं है ।
आज के उपलक्ष में सामूहिक जिम्मेवारी से हिमालय की बेहतरी को ईमानदारी से कार्य किए जाएं ।

Next Post

देश को मिले 325 सैन्य अफसर, पुशअप से किया खुशी का इजहार

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड संपन्न हो गई है। इस बार उत्तराखंड से 24 अधिकारी सेना को मिले हैं।देश को सबसे ज्यादा 50 अधिकारी उत्तर प्रदेश से मिले हैं। भारतीय थल सेना के उप प्रमुख एसके सैनी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। .भारतीय सैन्य अकादमी […]

You May Like