HTML tutorial
HTML tutorial

यमुनाघाटी में दो अलग-अलग के दुर्घटना मे 2 की मौत की खबर ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी बड़कोट :-  उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत की खबर है। एक शव को तलाश कर लिया गया है दो की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। तीनों स्थानीय हैं। ट्रक जानकी चट्टी से लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पडने वाले पुल के पास हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। बाकी अन्य दो की तलाश जारी है।.      वहीं दूसरी ओर विकासखंड मुख्यालय के नजदीक पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंजियाली निवासी संग्राम लाल (50वर्ष)पुत्र जीपुरी अपने घराट के पास जा रहा था, पैदल मार्ग के ठीक ऊपर थली रोड़ कटिंग का कार्य कर रही जेसीबी मशीन से एक पत्थर सीधा गिरकर संग्राम लाल को जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर नौगावं से पुलिस घटनास्थल पर गई जहां से शव को रेस्कयू कर पुलिस द्वारा नौगांव अस्पताल लाया गया है।

Next Post

पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी । के नौगांव में थली मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से मंजियाली के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत व्यक्ति हो गई। पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। Views: 504

You May Like