देहरादून। राजधानी दून के थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत हरबंसवाला में जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी गुरजीत सिंह (पुत्र नरोत्तम सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराकर कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म का आरोपी 45 वर्षीय गुरजीत सिंह हरबंसवाला देहरादून का रहने वाला है। थाना बसंत विहार पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पीड़िता के घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर आरोपी गुरजीत सिंह जबरदस्ती घर में गुस्सा आया। आरोप है कि इस बीच पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 328, 323, 452 में एफआईआर दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
Fri Dec 11 , 2020
उत्तरकाशी। देर रात गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आमने-सामने से आ रही दो स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गयी। दोनों स्कूटी में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। […]

You May Like
-
बिजली चोरी पकडने गई टीम को बनभूलपुरा में घुसने से रोका
Pahado Ki Goonj September 26, 2019

