उत्तरकाशी। देर रात गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब आमने-सामने से आ रही दो स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गयी। दोनों स्कूटी में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि शादी सीजन में पहाड़ों पर दुर्घटनाओं की अधिक संभावना लगातार बनी रहती हैं। देर रात स्कूटी सवार युवकों की स्कूटी आपस में भिड़ गयीं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। घायलों की पहचान अजयपाल सिंह पुत्र जयेंद्र सिंह व सार्थक पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान भूपेंद्र असवाल पुत्र भगवान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी पटूड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वन तस्करों ने काटे खैर के 22 पेड़, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri Dec 11 , 2020
रुद्रपुर। टांडा रेंज के जंगल में वन तस्करों द्वारा खैर के 22 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। हालांकि, वन तस्कर खैर के गिलटे ले जाने में नाकाम रहे। वन विभाग की टीम ने 22 पेड़ों को बरामद कर अज्ञात के लिए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट हुए बंद
Pahado Ki Goonj November 6, 2019
-
अर्बन इंडेक्स दून की परफॉर्मेंस औसत से काफी नीचे
Pahado Ki Goonj November 26, 2021
-
संघर्ष स्थल पर 105वाँ दिवस
Pahado Ki Goonj December 30, 2018

