HTML tutorial
HTML tutorial

ऑल वेदर रोड पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से युवक की गिरकर मौत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। चंबा में ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मंज्यूड़ गांव के पास ऑल वेदर रोड पैदल रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से युवक गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों ने ऑल वेदर निर्माणदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों की मांग है कि निर्माणदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार युवक ग्राम पंचायत मंज्यूड़ के आदर्श होटल में शादी में आया हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था ना होने के कारण वह पैदल रास्ते पर गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम मंज्यूड़ के पूर्व प्रधान महावीर नेगी का कहना है कि संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना टनल के पास की है। कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। इनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उप जिलाधिकारी पिंचाराम चैहान का कहना है कि युवक ऊंचाई से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी जिम्मेदारी बीआरओ तथा कार्यदायी संस्था की है। इनके खिलाफ जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बेवजह जानकी सेतु पर घूमना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई

ऋषिकेश। कैलाश गेट और स्वर्ग आश्रम को जोड़ने वाला नव निर्मित जानकी सेतु पर लगातार पुलिस को असामाजिक तत्वों को घूमने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पिकेट को तैनात कर दिया है। पुलिस पिकेट इन असामाजिक […]

You May Like