देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में भी एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाये जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चैहान ने उक्त अधिकारी के संपर्क में आए कर्मचारियों व अन्य लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एमडीडीए कार्यालय शनिवार को बंद रखने और सेनेटाइजेशन के निर्देश भी उपाध्यक्ष द्वारा दिए गये हैं। उन्होंने प्राधिकरण के सभी वाद लिपिकों के निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माणों से जुड़े पत्रावलियों में सुनवाई के लिए 15 दिन के बाद की तिथियां तय की जाएं। इसके साथ ही कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रिनिंग कराई जायेगी।
उत्तरकाशी पुरोला में डंपर झोपड़ी पर गिरने से दो लोगों की मौत रेस्क्यू कार्य जारी ।
Sat Sep 5 , 2020
उत्तरकाशी पुरोला में डंपर झोपड़ी पर गिरने से दो लोगों की मौत की खबर रेस्क्यू कार्य जारी पुरोला :- (मदनपैन्यूली ) […]
You May Like
-
तिलाड़ी सम्मान समिति बडकोट के तत्वावधान में दशम तिलाड़ी सम्मान 2018 उत्कृष्ट क्रीउ प्रतिभागिता के क्षेत्र में अन्तर्राष्टीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक विजेता 11 वर्षिय मास्टर अस्तिव डोभाल को दिया गया इनसे अलावा छः अन्य राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Pahado Ki Goonj May 31, 2018


