HTML tutorial
HTML tutorial

दीवार से टकराई बेकाबू स्कूटी, पांच लोग घायल

Pahado Ki Goonj

मसूरी। शहर के लंढौर गुरुद्वारा चौक के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लालटिब्बा से लंढौर बाजार की ओर आती एक स्कूटी (संख्या यूके 07-7433) अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी (संख्या यूके 07-7433) पर सवार कुछ व्यक्ति लालटिब्बा से कैमल बैक रोड मसूरी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी गुरुद्वारा चौक लंढौर के पास ब्रेक न लगने के कारण दीवार से जा टकराई। हादसे में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 अन्य व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु कम्युनिटी हॉस्पिटल लंढौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों में मन बहादुर 29 वर्ष पुत्र एएम बहादुर निवासी रघुवीर निवास कैमल बैक रोड मसूरी, मीनाक्षी 14 वर्ष पुत्री सूरज बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, प्रिया 6 वर्ष पुत्री मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, रीना पत्नी मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड और अर्णव पुत्र मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड शामिल हैं।

Next Post

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संभाला चार्ज

देहरादून। नैनीताल-उधमसिंह नगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय का कार्यभार संभालने के बाद नए मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि जो प्राथमिकताएं सरकार की हैं, वही उनकी भी हैं। अजयभट्ट ने ट्वीट कर पीएम […]

You May Like