अल्मोड़ा। मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण द्वाराहाट राजस्व क्षेत्र के तैलमनारी गांव में एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में रमेश राम की पत्नी चन्द्रा देवी और उनकी दो बेटियां कमला (17 वर्षीय) व पिंकी (12 वर्षीय) की मौत हो गई। वहीं रमेश और इनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त पिता और पुत्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण राहत और बचाव के लिए आगे आये। लेकिन तब तक परिवार में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस-प्रशासन और आपदा बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रानीखेत चिकित्सालय में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने घायलों को उपचार सहित हर संभव मदद और मुआवजा देने के निर्देश जारी कर दिये हैं।वहीं, मौके पर पहुंचे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने घटना स्थल का दौरा किया और इस त्रासदी पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ितों को सरकार हर संभव सहायता देगी।
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से हुआ बंद
Wed Jul 8 , 2020
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाला टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात से बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि गोठी के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। जिस कारण धारचूला मुख्यालय समेत बॉर्डर के इलाकों का अन्य बाहरी क्षेत्रों का संपर्क कट गया। जिसके बाद मार्ग […]

You May Like
-
उत्तरकाशी जनपद की मुख्य खबरें
Pahado Ki Goonj July 12, 2019


