पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाला टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात से बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि गोठी के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। जिस कारण धारचूला मुख्यालय समेत बॉर्डर के इलाकों का अन्य बाहरी क्षेत्रों का संपर्क कट गया। जिसके बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। लोग मार्ग के दोनों ओर फंसे हुए है। वहीं, बीआरओ ने सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया है। .टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में गोठी के पास मलबा आने से मार्ग बंद पड़ा है। चीन और नेपाल सीमा को जोड़ने वाला ये अहम राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात आठ बजे से ही बंद है। जिसके बाद से ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। लोगों द्वारा प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद रात को मार्ग खोलने कोई नहीं आया। जिस कारण लोगों में प्रशासन और बीआरओ की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। बुधवार सुबह से ही बीआरओ द्वारा मार्ग को खोलने का काम किया गया। मार्ग में फंसे यात्रियों का कहना है कि मॉनसून काल में आपदा की परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन और बीआरओ को 24 घंटे मुस्तैद रहना चाहिए।
आईटीवीपी के एसआई प्यार सिंह राणा शहीद
Wed Jul 8 , 2020
उत्तरकाशी। जनपद के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल के प्यार सिंह राणा अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए हैं। राणा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में एसआई के पद पर तैनात थे। आईटीबीपी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि प्यार सिंह राणा की मौत मंगलवार को हार्ट अटैक से हुई। एसआई […]

You May Like
-
राज्य में विकास प्राधिकरणों को खत्म करने की मांग
Pahado Ki Goonj November 4, 2020
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

