विराट जीत हासिल करने पर भाजपा दल एवं उसके यशस्वी नेतृत्व को दी बधाई-ध्यानी

Pahado Ki Goonj

 नोटा अभियान को बताया बेहद सफल; अब मिशन 2022 पर जुटेगा गैरसैंण अभियान|

देहरादून 24 मई 2019| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा प्रदेश की स्थाई राजधानी को लेकर चल रहा धरना को आज *248 दिन* पूर्ण हो गए| आज गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विराट जीत हासिल करने पर अपनी ओर से भाजपा दल एवं उसके यशस्वी नेतृत्व श्री नरेंद्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी को विशेष बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में बनी सरकार के द्वारा भारत एक महाशक्ति के रूप में पूर्ण दर्जा हासिल करेगा और संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य भी बनेगा| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने इसके समेत भाजपा संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं व संगठन कर्मियों को भी बधाई प्रेषित की है और अपने बधाई संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि बनने वाली नई सरकार भारत के समस्त नागरिकों के लिए नवीन रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी और भारत की अवाम खुशहाल और एकता बद्द होकर राष्ट्र को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी| अपने बधाई संदेश में गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान नेयह भी विश्वास व्यक्त किया है नई ऊर्जा के साथ केंद्र सरकार और वर्तमान में राज्य सरकार स्थाई राजधानी गैरसैंण के पक्ष में जल्द से जल्द निर्णय लेंगे और प्रदेश की स्थाई राजधानी के रूप में गैरसैण राजधानी निर्मित करेंगे| इधर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आम चुनाव 2019 में अपनी *नोटा रणनीति* को एक कामयाब रणनीति करार दिया है| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का कथन है कि राजधानी गैरसैंण के पक्ष में उत्तराखंड की अवाम के बीच नोटा का जो अभियान चलाया गया था वह बेहद सफल और अभूतपूर्व रहा है|
जिस प्रकार से उत्तराखंड में 51,000 से ऊपर नोटा को वोट पड़े हैं, वह सिद्ध करता है के उत्तराखंड के आवाम इस मुद्दे के प्रति बेहद संवेदनशील है और वह राजधानी गैरसैंण के लिए खुलकर मैदान में उतरने का मन बना रही है| बडी संख्या में नोटा के पक्ष में पड़े वोट यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि अब प्रदेश की संघर्षशील जनता अपनी प्राथमिकता को खुलकर अभिव्यक्ति प्रदान करने लगी है| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने उत्तराखंड की संघर्षशील आवाम जिन्होंने नोटा के द्वारा गैरसैंण राजधानी के पक्ष में वोट दिया है उनको तहे दिल से धन्यवाद और उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और वचन दिया है कि जब तक गैरसैंण स्थाई राजधानी नहीं बन जाती है आंदोलन जस का तस जारी रहेगा| विग्त हो कि गैरसैंण राजधानी के पक्ष में गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने व्यापक अभियान छेड़ा था जिसके तहत आम चुनाव 2019 में उत्तराखंड में
नोटा को टिहरी गढ़वाल में 5,948, अल्मोड़ा में 15,118, हरिद्वार में 6,166, पौडी गढ़वाल में 12,002 और नैनीताल में 10,098 वोट पड़े हैं जो कि जबरदस्त प्रदर्शन है| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने दोहराया है कि आचार संहिता पूर्ण होते ही अब गैरसैंण के आंदोलन को एक बार पुनः मुखर रूप से आगे बढ़ाया जाएगा| और नोटा द्वारा पाई गई शक्ति के आधार पर भविष्य में अपनी ताकत को मजबूत बनाते हुए प्रदेश की जनता के लिए स्थाई राजधानी गैरसैण की लड़ाई को साकार किया जाएगा| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का कथन है कि जल्द ही गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार उत्तराखंड भ्रमण पर निकलेंगे और मिशन 2022 में 22+ को पूर्ण करने के लिए व्यापक भ्रमण कार्यक्रम और सांगठनिक अधिरचना को तैयार करने की ओर आगे बढ़ेंगे| आज 248वाँ दिवस पर संघर्ष स्थल पर धरना देने वालों में कृष्णकांत कुनियाल, विजय सिंह रावत, महेश चंद्र, दामोदर चमोली, जसबीर सिंह, सुभाष रतूड़ी, शिव सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, अनिल शाह, शास्त्री भवन मलेठा, राकेश चंद्र सती, जसवंत सिंह जंगपांगी, दीपक नेगी, सुधांशु लखेड़ा, प्रवीण कुमार गुसाईं, संदीप प्रसाद, मोहन बिष्ट, जय सिंह नेगी, सुधीर सिंह नेगी, अमित पवार, किरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, प्रदीप बुटोला, सोहन सिंह रावत, सूरज सिंह, रमेश डंगवाल,विरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे|

_मनोज ध्यानी, प्रेस प्रभाग / प्रमुख रणनीतिकार गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान +91 9756201936_

?? https://www.facebook.com/GairsainRajdhaniNirmanAbhiyan

Next Post

सड़क एवं विद्युत की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण 

सड़क एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण  ,उत्तरकाशी (मदन पैन्यूली) ग्राम पंचायत भड़कोट के द्वारी तोक में निवास करने वाले ग्रामीणों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों सड़क और विद्युतीकरण को लेकर शुक्रवार से तहसील कार्यालय चिन्यालीसौड़ में भूख हड़ताल शुरू कर दी […]

You May Like