HTML tutorial
HTML tutorial

रवाई घाटी में बसंत मेलों की धूम,, गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एवं रेशमा शाह के गीतों पर लोग झूमने को हुये मजबूर ।

Pahado Ki Goonj

रवाई घाटी में बसंत मेलों की धूम , गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी रेशमा शाह के गीतों पर दर्शक झूमने को हुए मजबूर ।।।            बडकोट ;-   (  मदन पैन्यूली )                                   रवाँई घाटी में इन दिनों  पौराणिक बसंत  मेलो  की धूम मची एक तरफ  गंगनानी (कुण्ड की जातर )एवं रवाँई बसन्त  विकास मेला पुरोला  ।                      मेलो में आज बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री बिधायक  केदार सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर पुरोला में कार्यक्रम का शुभारंभ किया श्री रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले हमारे पौराणिक परम्परा है इनको संवारना हम सब का दायित्व हैं । पुरोला में आज गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी तथा गढ़वाल की सुर कोकिला रेशम शाह के गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।वही गंगनानी पहुँचे यमनोत्री विधायक  ने  अपने संबोधन में कहा की चकबंदी के बाद   विवाह बन्दी मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हैं गंगनीनी रवाँई घाटी ही नहीं अपितु पूरे जिले का मुख्य  सामूहिक विवाह केन्द्र बनाया जायेगा जिसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रूपये स्वीकृत हो गये साथ ही सामूहिक विवाह केन्द्र बनाने से यहाँ हर तबके के लोग अपने बच्चों की शादी  समारोह धुमधाम से कर सकते हैं जिससे की सभी लोगों का समय बचेगा साथ ही कहा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा ,बिजली, पानी जनता की मूलभूत सुविधाएं हैं जिसके लिए में हमेशा प्रयासरत हूं । जिला पंचायत उत्तरकाशी के द्वारा लगाये गए सरकारी एवं गैर सरकारी  स्टालों का भी बिधायक ने  निरिक्षण किया ,इन स्टालो के माध्यम से मेले में आने वाले मेलार्थियों को जानकारियां मिल रही हैं ।

Next Post

देर रात आईएमए के पास चलती कार पर गिरा पेड़, महिला की मौत

देहरादून। देर रात इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पास चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और बेटी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा पेड़ दीमक लगने के कारण कमजोर हो चुका था। […]

You May Like