देहरादून। देर रात इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पास चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और बेटी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा पेड़ दीमक लगने के कारण कमजोर हो चुका था। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कैंट थाना क्षेत्र के तहत आईएमए के पास यह हादसा हुआ। देर रात प्रेमनगर से एक कार शहर में आ रही थी। तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार में बैठी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली से इंस्पेक्टर संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला कार की पिछली सीट पर बैठी थी। महिला की पहचान प्रियंका गुप्ता (36) पत्नी नितिन निवासी संचार विहार, वसंत विहार के रूप में हुई। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि कार में सवार महिला के पति नितिन और उनकी सात साल की बेटी घायल हुई है।
किरेन रिजिजू पहुंचे औली कहा . विंटर गेम्स को बढ़ावा दिया जाएगा
Sat Feb 15 , 2020
चमोली। खेल और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) किरेन रिजिजू आज यानी शनिवार को औली पहुंचे। वह आज सुबह साढ़े 10 बजे सेना के हेलीपैड पर उतरने के बाद आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी में पहुंचे। यहां से रिजिजू रोप-वे से औली के लिए रवाना हुआ। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि […]

You May Like
-
एमडीडीए में भी एक अधिकारी को कोरोना होने की सूचना
Pahado Ki Goonj September 4, 2020

