देहरादून। सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या सें हड़कंप मचा गया है। घटना की सूचना पाकर आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का दूसरे कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह घायल हो गया था।
तबसे उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह उक्त आरोपी की मौत हो गई। मृतक ज्ञान चंद पर नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल ट्रांसफर किया था। इसके बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है।
बड़ी खबरः प्रमोशन में आरक्षण पर लगी रोक हटी
Wed Mar 18 , 2020
देहरादूनः। उत्तराखंड सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. भाजपा सरकार ने जनरल ओबीसी संगठन के पक्ष में हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली हैं और प्रमोशन पर लगी रोक हटा दी है। बता दें कि जनरल ओबीसी संगठन कर्मचारी प्रमोशन पर लगी […]

You May Like
-
धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण
Pahado Ki Goonj October 19, 2021


