देहरादून। मसूरी और टनकपुर में वाहन की चपेट में आने गुलदार के दो शावकों की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह मसूरी कैम्पटी रोड जीरो प्वाइंट के पास गुलदार के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने मृत शावक की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है किसी वाहन की टक्कर लगने से शावक की मौत हुई है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि पहले भी मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों से कई शावक मृत पाए गए हैं। वहीं चंपावत जिले में टनकपुर के गैंडाखाली पूर्णागिरि मार्ग पर बीती रात रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के तीन माह के शावक की मौत हो गई है।
रोडवेज बस और लोकल बस की आपस में टक्कर, नौ यात्री घायल
Thu Jan 2 , 2020
नई टिहरी। रोडवेज बस और लोकल बस में आपस में टक्कर हो गई। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह दस बजे के आसपास चंबा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सावली के पास भाटूसैण में यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों […]

You May Like
-
बचाव कार्य के लिए वायुसेना ने तैनात किए तीन हेलिकॉप्टर
Pahado Ki Goonj February 7, 2021
-
जानकीचट्टी में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
Pahado Ki Goonj September 11, 2022
-
श्री गोलू देवता की कहानी
Pahado Ki Goonj October 14, 2018

