टिहरी घनसाली मे बड़ा हादसा , खाई मे वाहन गिरने से तीन की मौत , पाँच की हालत नाजुक ।
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे थे लोग , अचानक काल के मुह मे समाए
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, चमियाला विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसे की खबर है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है। चमियाला के छतियारा में एक बोलेरो(यूके07TC2075) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है की यह बोरो केपार्स से घनसाली की ओर जा रही थी। तभी बीच में अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन सवार नामांकन के लिए जा रहे थेहादसे मे तीन लोगो की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है। मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । वहीं शवों को बाहर निकालने का रेस्क्यू जारी है
क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली
Tue Sep 24 , 2019
देहरादून । राजपुर रोड स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के यहां हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हालांकि, पुलिस शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, पुलिस का काम आसान करते हुए एकेडमी संचालक की बेटी पल्लवी ने […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री ने किया 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ
Pahado Ki Goonj February 2, 2021


