नई टिहरी। रोडवेज बस और लोकल बस में आपस में टक्कर हो गई। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह दस बजे के आसपास चंबा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सावली के पास भाटूसैण में यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा चंबा और नई टिहरी जिला अस्पताल में ले जाया गया है।
रोडवेज की बस चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी और टीजीएमओ कि बस हरिद्वार से चंबा की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि सावली के पास रोडवेज बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उक्त बस को टक्कर मारी।
आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों अलर्ट रहने के निर्देश
Thu Jan 2 , 2020
देहरादून। मौसम विभाग की ओर तीन जनवरी तक गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश व बर्फबारी की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा गया है। कुमाऊं की […]

You May Like
-
वन क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने पर प्रतिबंध
Pahado Ki Goonj December 25, 2019

