देहरादून। बर्फबारी और बारिश के बाद गिरे तापमान और शीतलहर के कारण कंपकंपी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 दिसंबर को 2500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार को मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदला है। बर्फ पिघलने के साथ ही चल रही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से नौ और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 21 और 22 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
विजय दिवसः 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर कब्जा कर लेना चाहते थे भारतीय जवान
Mon Dec 16 , 2019
देहरादून। पाकिस्तान के साथ 1971 की लड़ाई में भारतीय जवानों में ऐसा जोश था कि समूचे पाकिस्तान पर कब्जा जमा लेना चाहते थे। यह कहना है देश के लिए 1962, 65 और 1971 की लड़ाई लड़े जांबाज सूबेदार 90 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट का। भारत-पाक युद्ध की बातें करते हुए […]

You May Like
-
बसन्तोत्सव के नवल किशोर जी पास बनारहे हैं
Pahado Ki Goonj February 23, 2018

