HTML tutorial
HTML tutorial

पीडब्लूडी की लापरवाही के चलते देहरादून-मसूरी मार्ग खस्ताहाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पीडब्लूडी की लापरवाही के चलते देहरादून-मसूरी मार्ग की हाल खस्ताहाल है। मानसून के दौरान भारी बारिश से जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को दे रहे हैं। दावत. लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई न होने से लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मसूरी- देहरादून मार्ग पर मोड़ों के पास गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। आलम यह है कि सड़क निर्माण को लेकर लगाई गई सरिया भी दिखने लगी है। जिसकी चपेट में कभी भी कोई वाहन आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क बने गड्ढों की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। परंतु लापरवाह विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई न करने से लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सुमित कुमार ने बताया की वह रोज इसी सड़क से आते- जाते हैं. साथ ही उसके द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Post

  प्रतिबंध के बाद भी शहर के रूट पर दौड़ रहे ई रिक्शा

देहरादून। शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर अधिकृत रूप से चल रहे ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पर इसका असर ई-रिक्शा संचालकों पर होता नही दिख रहा है। बीते सोमवार को पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रहे ई रिक्शा को पुलिस ने […]

You May Like