समस्त जनपदों के पी आर डी महिला / पुरूष जवानों को सूचित किया जाता है
कि प्रदेश सरकार तथा शासन मे बैठे मुख्य सचिव उत्पल कुमार जी द्वारा 27 अप्रैल 2018 को जारी किया गया शासनादेश मे सीधे तौर पर पी आर डी / उपनल / होमगार्ड /आशा काय॔करती / भोजन माता आदि लोगों को न समान वेतन समान कार्य का कोई लाभ नहीं मिल सकता साथ ही उन्होंने सबसे बड़ा झटका यह दिया है कि आप लोगों की सेवा सिर्फ 11 महीने से ज्यादा नहीं होगी आप 11 माह काम करने के बाद आपके स्थान पर दूसरा ब्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी और यह सीधे तौर पर रोस्टर के आधार पर ही रोजगार दिया जाएगा । इसके लिए आज देहरादून में सयुन्क्त मोर्चा की बैठक हुई जिसमें सभी संगठनों ने इस बैठक में शामिल होकर अपने हक के लिए एक संकल्प लिया है कि सबसे पहले सरकार और शासन इस तरह का जो जी ओ 27 अप्रैल को जारी किया गया उसे वापस ले और साथ ही सभी लोगों को नियमित 12 का रोजगार दिया जाय साथ ही मेरा सभी पी आर डी महिला / पुरूष जवानों से अनुरोध है कि आप अपने जनपद में बैठे मंत्री विभाग के अधिकारियों के कहने पर कोई अनुबंध अथवा किसी भी प्रकार का कोई हस्ताक्षर आदि ना करें उसमें आप खुद जिम्मेदार ठहराये जायेगे । बैठक के मुख्य सयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह जी ने भरोसा दिलाया है कि इस सरकार को हम 18 मई को परेड ग्राउंड में होने वाली हड़ताल में यह शासनादेश वापस लेने का फैसला लिया जाएगा और इसके लिए आपको अपने घर से निकल कर परेड मैदान में आयोजित हड़ताल मे अपने संगठन के बैनर तले एक जुट होकर सयुन्क्त मोर्चा को सहयोग करने की कृपा करें ।इस बैठक के दौरान 7 स गठन ने एक होकर समर्युन्क्त मोर्चा को समर्थन दिया ।तो इस बात को ध्यान में रखते हुए मेरा सभी पी आर डी महिला / पुरूष जवानों से अनुरोध है कि आप इस हड़ताल में अपने और अपने परिवार के भविष्य को देखते हुए 18 मई को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग दे –प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंन्द्रवाल प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड



