देहरादून:प्रसिद्ध संगीतकार साजिद खान ने मिस एशिया इंडिया 2017 आकांक्षा पुंडीर और दानिश के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साजिद खान के उत्तराखंड आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों की शूटिंग के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। साजिद ने उत्तराखंड आने पर अपनी खुशी व्यक्त की और एलए सिटी की सराहना की। उन्होंने उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां फिल्म शूटिंग की बहुत सम्भावनाएं हैं। साजिद खान ने अपने भाई वाजिद खान के साथ कई बॉलीवुड फिल्में जैसे तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वॉन्टेड, दबंग और एक था टाइगर के लिए संगीत की रचना की है।
बड़कोट नगर को पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात
Wed Dec 26 , 2018
(मदन पैन्यूली)बड़कोट-नगर पालिका परिषद बड़कोट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को इससे निजात दिलाने के लिए युवा समाजसेवी डा. कपिलदेेेव रावत ने सूबे के वित्त व पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। जिस पर पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने […]

You May Like
-
विश्व में पर्यावरण पर पुरुस्कार देने और लेने वालों को ukpkg.com अपने लिखवार गाँव आमंत्रित करते है जहाँ मेरे पिता श्री परमा नंद पैन्यूली ने अपने गावँ की जंगल चौकी दारी व्यबस्था की साथ ही हमारे पूर्वजों ने अपने जंगल के चारों तरफ खेतों की उर्बरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों के बीच मे बांज का जंगल है
Pahado Ki Goonj June 5, 2018
-
समाज सेवी अन्ना हजारे पहुंचे श्रीनगर गढवाल
Pahado Ki Goonj February 15, 2018

