राज्य में बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज पर तीन माह तक छूट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विघुत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे जिस पर अनुमानित व्यय राशि 2463.81 लाख होगी। विघुत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर लगभग 3642.00 लाख का व्यय भार आएगा।
सीएम ने कहा कि परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार रू0 7580 लाख होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 06 माह लिए छूट प्रदान की जायेगी।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को 2000 रू0 की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग रू0 830.00 लाख का व्यय भार आएगा। पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल / सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों पांच माह तक 2कृ2 हजार रूपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एककृएक टेबलेट भी दिया जाएगा। आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

Next Post

पर्यटकों की कार खड्ड में गिरी, दो की मौत

पौड़ी। दिल्ली से लैंसडाउन घूमने आए पर्यटकों की कार लैंसडाउन-जयहरीखाल के मध्य गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। बीती मध्य रात्रि लैंसडाउन […]

You May Like