HTML tutorial
HTML tutorial

यमनोत्री यात्रिओ को फंसा देख उत्तराखण्ड पुलिस का जवान अजय दत्त अपनी जान की परवाह किये बगैर ही यात्रिओ को बचाने गाड़ी के पास पहुंच गया सभी सात यात्रिओ को बचाते हुए जवान खुद चोटिल हो गया

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी डाबरकोट का 400 मीटर सड़क मार्ग अब डेंजर जोन में बदल गया है यह मार्ग अब लगातार नासूर बन रहा है,

मार्ग खुलने और बन्द का सिलसिला पिछले छह दिनों से लगातार जारी है, पुलिस और (sdrf)एसडीआरएफ  टीम भी लगातार यात्रिओ की सुरक्षा को लेकर घटना स्थल पर तैनात है,

पुलिस टीम में एक ऐसा भी जवान है जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर सात तीर्थ यात्रिओ को खुद जोखिम होकर बचाया है, मामला उस वक्त का है

जब यमुनोत्री की तरफ से दो हरियाणा और दिल्ली नम्बर की गाड़ी सड़क खोलने के बाद डबरकोट से गुजर रहे थे कि अचानक पहाड़ी से पत्थरो की बरसात शुरू हो गयी यात्रिओ को फंसा देख उत्तराखण्ड का 34 वर्षीय जवान अजय दत्त अपने जान की परवाह किये बगैर ही यात्रिओ को बचाने गाड़ी के पास पहुंच गया सभी सात यात्रिओ को बचाते हुए जवान खुद चोटिल हो गया

जिसके हाथ और घुटनों पर पत्थर लगने से चोट लगी है अपनी समझदारी से अजय ने सात लोगो की जान बचा कर खुद आधे घण्टे तक अपने आगे पीछे गिर रहे पत्थरो से भी संघर्ष किया, यह जवान बड़कोट थाने के स्याना चट्टी चौकी में तैनात है।
मदन पैन्यूली/उत्तरकाशी। जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त प्रातः 8:00 बजे के दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी डाबरकोट में लगातार पत्थर मलवा आने के कारण अवरूद्ध है। मलवा पत्थर गिरने बंद होने के दशा पूर्वाह्न 11 बजे तक मार्ग यातायात हेतु सुचारू करने की बात कही गई। पुलिस एवं एसडीआरएफ के निगरानी में यात्री वैकल्पिक पैदल रुट से आवाजाही कर रही है। जबकि अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

जनपद में वर्षा के आंकडे एम एम में जिला मुख्यालय 02.00, तहसील भटवाडी 04.00, डुण्डा 01.00, चिन्यालिसौड 02.00, बडकोट 03.00, पुरोला 19.00 व मोरी में 08.00 मि.मी. रहा है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबरकोट में लगातार पहाड़ी से पत्थरों का सिलसिला जहंा पुलिस प्रशासन के लिए सर दर्द बना हुआ है वही ओजरी से त्रिखली तक बनाये गये वैकल्पिक मोटर मार्ग के अध्याप्त की गयी भुमिधरी भुमि के कास्तकारों को 10 माह से प्रतिकर न मिलने से ग्रामीणा खासे आक्रोशित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र के माध्यम से 10 जुलाई तक प्रतिकर न मिलने पर उग्र आन्दोलन एंव तालाबन्दी किये जाने की चेतावनी दी है।
ग्राम सभा ओजरी के कास्तकार चतर सिंह , गणेन्द्र सिंह स्वतन्त्रत सिंह ,हरीपा , कुलदीप सिंह सहित दर्जनों कास्तकारों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में ओजरी सीमान्तर्गत डबरकोट से स्यानचट्टी तक मोटर मार्ग नव निर्माण कार्य करवाया गया जिसमें कई ग्रामीणों की भूमि धरी भूमि मोटर रोड़ के लिए अध्याप्त की गयी तथा उस समय ग्रामीणों को अवगत कराया गया था कि सभी का प्रतिकर अतिशीघ्र भुगतान करवा दिया जायेगा लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी कास्तकारों को प्रतिकर नही दिया गया , अब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अगर विभाग व प्रशासन द्वारा 10 जुलाई तक सभी कास्तकारों का प्रतिकर नही दिया गया तो ग्रामीण आन्दोलन सहित तालाबन्दी को विवश हो जायेगें। ग्रामीणांे ने जिलाधिकारी के अलावा उपजिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक सहित थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है।

Next Post

पहली बार दुनिया का आंठवा अजूबा , सभी 28 लोग एक ही शक्ल के, कैसे पहचानेगे से देखना एवं शेयर करना न भूले

पहली बार दुनिया का आंठवा अजूबा , सभी 28 लोग एक ही शक्ल के, कैसे पहचाने गे देखना एवं शेयर करना न भूले सभी लोग अपने आप मे दिखाई एक ही शक्ल में दिखाई देते हैं परन्तु उनको पहचान के लिए साधारण तरी का उनकी आवाज ,ऊँचाई, से लेकर है। […]

You May Like