HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी जिले में 718 लोग डिफाल्टर, चुनावी खर्च जमा न करने पर अब 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी : जिले में 718 लोग डिफाल्टर,पिछले चुनाव में चुनावी खर्च जमा न करने पर अब 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ।

उत्तरकाशी (मदन पैन्यूली )
जिले में 718 लोग ऐसे है कि जिन्होंने पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तो लड़ा मगर चुनाव आयोग को चुनाव में हुआ खर्च का हिसाब नहीं दिया । इसकी सजा यह मिली कि एक तो वे आयोग की तरफ से डिफाल्टर घोषित हो गए साथ ही 6 साल तक इनके चुनाव में लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में जिला उत्तरकाशी में पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ चुके 718 लोग ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव आयोग के नियम व आदेशों की अवहेलना की जिसमे चुनाव में खर्च का हिसाब नही दिया फलस्वरूप आयोग ने जिले से हुए डिफॉल्टरों के आगामी 6 साल तक चुनाव लड़ने में प्रतिबंध लगा दिया है।

Next Post

तीन बच्चों वाले भी लड़ेंगे पंचायत चुनाव

तीन बच्चों वाले भी लड़ेंगे पंचायत चुनाव । नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट नैनीताल ने राज्य सरकार को करारा झटका दिया है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है.. जी हां तीन बच्चों वाले उम्मीदवार पंचायत चुनाव लड़ पाएंगे. राज्य में 25 जुलाई 2019 के बाद ही प्रावधान लागू […]

You May Like