HTML tutorial
HTML tutorial

गैरसैण राजधानी अभियान मुकाम पर पहुँचकर ही दम लेगा- माँ प्रभा किरण

Pahado Ki Goonj

वीर चंद्र सिंह गढवली अमर रहें!
पर्वतीय गाँधी इंद्रमणि बडोणी अमर रहें!
बाबा मोहन उत्तराखंडी अमर रहें!

देहरादून (गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान स्थल, समीप हिन्दी भवन, परेड ग्राउंड) | गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का आज  तेरहवाँ दिन भी धरना बदस्तूर जारी रहा ।गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान की कोर कमेटी के सदस्य लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में आज धरना पर बैठने व समर्थन करने वालों में  माँ प्रभा किरण पूर्व आयुक्त – अध्यक्ष UHRF) , हरीश पंत, मदन भंडारी, कृष्ण कांत उनियाल, नलिनी डिमरी, बीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, इं0 ए. पी. जुयाल, देवेन्द्र चमोली ( प्रवक्ता यूकेडी), मनोज ध्यानी, संदीप चमोली, कैलाश जोशी, शिव प्रसाद सती, संदीप कुमार पटवाल,  सुभाष रतूडी, प्रदीप कुकरेती आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर माँ प्रभा किरण ने आंदोलन को हर प्रकार से समर्थन देने का वचन दिया । माँ प्रभा किरण ने कहा कि गैरसैण राजधानी निर्माण एक सतत विचार है जिसके माध्यम से ही उत्तराखंड राज्य स्थापना की अवधारणा साकार रूप ग्रहण कर सकती है। माँ प्रभा किरण ने घोषणा की है कि

कलसे उनका संगठन भी गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान में पूरी शक्ति से कूदेगा| उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से  राजधानी पर सरकारों की संजीदगी नहीं दिखाई परन्तु ये लड़ाई मुकाम पर पहुँच कर ही समाप्त होगी।
इस अभियान को समर्थन देने आए उक्रांद प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने कहा कि उक्रांद गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा होगा।उन्होंने सभी क्षेत्रीय हितों के आंदोलनों को एक छतरी के नीचे आने का आह्वान किया। गैरसैण के युवा नेता मदन भंडारी ने कहा कि प्रदेश में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाते हुए, गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैरसैण बनाने की मांग व सन1994 में रामपुर तिराहा गोलीकांड के दोषियों को दण्डित न किए जाने पर 02 अक्टूबर को आक्रोश दिवस मनाने की बात भी रखी| उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर का आक्रोश दिवस पूर्णत: लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण होगा व गाँधीजी के सिद्धांतों के अनुरूप ही होगा। कोर कमेटी के नेता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल  नेे कहा कि02 अक्टूबर को सभी से परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पहुंचने का आग्रह करते हुए अपील की 

Next Post

श्री रामचरित मानस में कहीं नहीं किया गया है “शूद्रों” और नारी का अपमान

श्रीरामचरितमानस में कहीं नहीं किया गया है “शूद्रों” और नारी का अपमान तुलसीदास जी की चौपाई का सही अर्थ लोगो तक पहुंचायें हिन्दू समाज को टूटने से बचाएं । भगवान श्रीराम के चित्रों को जूतों से पीटने वालों को पिछले ४५० वर्षों में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हिंदू महाग्रंथ ‘श्रीरामचरितमानस’ की […]

You May Like