आज का हिन्दू पंचांग,महालय श्राद्ध 018- पण्डित महादेव

Pahado Ki Goonj

 

? ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ ?
⛅ *दिनांक 24 सितम्बर 2018*
⛅ *दिन – सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2075 (गुजरात. 2074)*
⛅ *शक संवत -1940*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – शरद*
⛅ *मास – भाद्रपद*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – चतुर्दशी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग – गण्ड 25 सितम्बर प्रातः 04:05 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल – सुबह 07:49 से सुबह 09:19 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:16*
⛅ *सूर्यास्त – 18:21*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, प्रोष्ठपदी पूर्णिमा, महालय श्राद्धारम्भ, पूर्णिमा का श्राद्ध*
? *विशेष – चतुर्दशी और पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
? *~ हिन्दू पंचांग ~* ?

? *महालय श्राद्ध 2018* ?
?? *24 सितम्बर, सोमवार : पूर्णिमा श्राद्ध*
?? *25 सितम्बर, मंगलवार : प्रतिपदा श्राद्ध*
?? *26 सितम्बर, बुधवार : द्वितीया श्राद्ध*
?? *27 सितम्बर, गुरुवार : तृतीया श्राद्ध*
?? *28 सितम्बर, शुक्रवार : चतुर्थी श्राद्ध, महाभरणी*
?? *29 सितम्बर, शनिवार: पंचमी श्राद्ध, कृत्तिका श्राद्ध*
?? *30 सितम्बर, रविवार : षष्ठी श्राद्ध*
?? *01 अक्टूबर, सोमवार : सप्तमी श्राद्ध*
?? *02 अक्टूबर, मंगलवार : अष्टमी श्राद्ध*
?? *03 अक्टूबर, बुधवार : नवमी श्राद्ध*
?? *04 अक्टूबर, गुरुवार : दशमी श्राद्ध*
?? *05 अक्टूबर, शुक्रवार : एकादशी श्राद्ध*
?? *06 अक्टूबर, शनिवार: द्वादशी श्राद्ध, संन्यासियों का श्राद्ध, मघा श्राद्ध*
?? *07 अक्टूबर, रविवार : त्रयोदशी श्राद्ध, आग-दुर्घटना-अस्त्र-शस्त्र-अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध,*
?? *08 अक्टूबर, सोमवार : सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध, चतुर्दशी का श्राद्ध*
?? *09 अक्टूबर, मंगलवार : अश्विन अमावस्या मातामह श्राद्ध*
? ~ *हिन्दू पंचांग* ~ ?

? *कालसर्प दोष* ?
?? *हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक का समय श्राद्ध पक्ष कहलाता है। इस बार श्राद्ध पक्ष का प्रारंभ 24 सितंबर, रविवारी से हो रहा है, जिसका समापन 09 अक्टूबर, मंगलवार को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष हो, वे अगर श्राद्ध पक्ष में इस दोष के निवारण के लिए उपाय व पूजन करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है तथा कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव में कमी आती है।*
?? *ज्योतिष के अनुसार, कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार का होता है, इसका निर्धारण जन्म कुंडली देखकर ही किया जा सकता है। प्रत्येक कालसर्प दोष के निवारण के लिए अलग-अलग उपाय हैं। यदि आप जानते हैं कि आपकी कुंडली में कौन का कालसर्प दोष है तो उसके अनुसार आप श्राद्ध पक्ष में कभी भी ये उपाय कर सकते हैं। कालसर्प दोष के प्रकार व उनके निवारण के लिए उपाय इस प्रकार हैं-*
? *अनन्त कालसर्प दोष*
?? *- अनन्त कालसर्प दोष होने पर श्राद्ध पक्ष में एकमुखी, आठमुखी या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
➡ *- यदि इस दोष के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है तो श्राद्ध के दौरान रांगे (एक धातु) से बना सिक्का पानी में प्रवाहित करें।*
? *कुलिक कालसर्प दोष*
?? *- कुलिक नामक कालसर्प दोष होने पर श्राद्ध पक्ष में दो रंग वाला कंबल अथवा गर्म वस्त्र दान करें।*
➡ *- चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसकी पूजा करें और उसे अपने पास रखें।*
? *वासुकि कालसर्प दोष*
?? *- वासुकि कालसर्प दोष होने पर रात को सोते समय सिरहाने पर थोड़ा बाजरा रखें और सुबह उठकर उसे पक्षियों को खिला दें।*
➡ *- श्राद्ध के दौरान किसी भी दिन लाल धागे में तीन, आठ या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
? *शंखपाल कालसर्प दोष*
?? *- शंखपाल कालसर्प दोष के निवारण के लिए श्राद्ध पक्ष के दौरान किसी भी दिन 400 ग्राम साबूत बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें।*
➡ *- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।*
? *पद्म कालसर्प दोष*
?? *- पद्म कालसर्प दोष होने पर श्राद्ध पक्ष के किसी भी दिन से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सरस्वती चालीसा का पाठ करें।*
➡ *- जरूरतमंदों को पीले वस्त्र का दान करें और तुलसी का पौधा लगाएं।*
? *महापद्म कालसर्प दोष*
?? *- महापद्म कालसर्प दोष के निदान के लिए हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें।*
➡ *- श्राद्ध के दौरान गरीब, असहायों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा दें।*
? *तक्षक कालसर्प दोष*
?? *- तक्षक कालसर्प योग के निवारण के लिए 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
➡ *- सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।*
? *कर्कोटक कालसर्प दोष*
?? *- कर्कोटक कालसर्प योग होने पर बटुकभैरव के मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाएं और पूजा करें।*
➡ *- शीशे के आठ टुकड़े पानी में प्रवाहित करें।*
? *शंखचूड़ कालसर्प दोष*
?? *- शंखचूड़ नामक कालसर्प दोष की शांति के लिए श्राद्ध के किसी भी दिन रात को सोने से पहले सिरहाने के पास जौ रखें और उसे अगले दिन पक्षियों को खिला दें।*
➡ *- पांचमुखी, आठमुखी या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करें।*
? *घातक कालसर्प दोष*
?? *- घातक कालसर्प के निवारण के लिए पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थल पर रखें।*
➡ *- चारमुखी, आठमुखी और नौमुखी रुद्राक्ष हरे रंग के धागे में धारण करें।*
? *विषधर कालसर्प दोष*
?? *- विषधर कालसर्प के निदान के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर नारियल लेकर एक-एक नारियल पर उनका हाथ लगवाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।*
➡ *- भगवान शिव के मंदिर में जाकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।*
? *शेषनाग कालसर्प दोष*
?? *- शेषनाग कालसर्प दोष होने पर अंतिम श्राद्ध की पूर्व रात्रि को लाल कपड़े में सौंफ बांधकर सिरहाने रखें और उसे अगले दिन सुबह खा लें।*
➡ *- श्राद्ध पक्ष में किसी भी दिन गरीबों को दूध व अन्य सफेद वस्तुओं का दान करें।*

? *हिन्दू पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
? *हिन्दू पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
? ~ *हिन्दू पंचांग* ~ ?
????????????

 

Next Post

जय गणेश देवा , स्वास्थ्य बर्द्धक नुख्शो से करें अपनी सेवा

Post Views: 739

You May Like