युवक की छलांग लगाने से हुईं मौत
उतरकाशी /बड़कोट। मंगलवार को दोपहर के दौरान मोल्डा गांव के एक युवक ने गांव के नजदीक ही गहरी खाई में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कोट तहसील के मोल्डा गांव निवासी 20 वर्षीय वसुदेव चौहान पुत्र शीशपाल सिंह चौहान दोपहर के दौरान घर से घूमने निकला तथा गांव के नजदीक ही युवक ने गहरी खाई में छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। कुछ दिन पहले ही युवक के परिजनों ने युवक को नशा मुक्ति केंद्र से घर लाया था।
इट बजरी सप्लायर को मारी तीन गोलियां
Tue Sep 18 , 2018
देहरादून, बाइक सवार तीन लोगों ने की एक व्यक्ति की हत्या इट बजरी सप्लायर को मारी तीन गोलियां आदेश बालियान है मृतक का नाम बालावाला की घटना Views: 429


