उत्तरकाशी – महिलाओं समूहो को दिया जाएगा ऊन हस्तशिल्प क्राफ्ट का प्रशिक्षण।

Pahado Ki Goonj

महिलाओं समूहो को दिया जाएगा ऊन हस्तशिल्प क्राफ्ट का प्रशिक्षण।                                                                                                             उत्तरकाशी – (मदनपैन्यूली)                                उद्योग विभाग के तत्वावधान में नेताला गांव में नमदा क्राफ्ट.में जनपद की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित नेताला गांव पहुंचे जहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं द्वारा बनाए गए क्राफ्ट की प्रशंसा की। तथा उनकी समस्या सुनीं व हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के ऊन आधारित पारम्परिक हस्तशिल्प क्राफ्ट को बढ़ावा दिया जाएगा इस हेतु शीघ्र ही एक ग्रोथ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। ताकि जनपद की अधिक से अधिक महिलाएं रोजगार से जुड़ सकें। महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि हस्तशिल्प उत्पाद को देश- विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाने एवं इसकी मार्केटिंग व विक्री की व्यवस्था ग्रोथ सेंटर के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि ऊन आधारित हस्तशिल्प के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। नेताला गांव की 40 महिलाओं को ऊन से निर्मित पारम्परिक उत्पाद आसन व चटाई बनाने का प्रशिक्षण गत तीन माह में से दिया जा रहा है जो 8 मार्च को समाप्त हो जाएगा।ग्रामीण महिलाओं के द्वारा स्थानीय भेड़ की ऊन से आसन व चटाई बनाई जा रही है जो ठंडे व शीतकाल वाले क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। यह आसन व चटाई घरों के अंदर सर्दी में बैठने के लिए गर्म होती है। इसकी मार्केटिंग व विक्री के लिए वर्तमान में हिमान्द्री एवं अमेजॉन के माध्यम से कार्य योजना तैयार की गई है।

महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ऐसे गांव जहां भेड़ बकरी पालन ज्यादा हो रहा है उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए क्राफ्ट का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु गांव में महिलाओं का समूह बनाकर सामूहिक रूप से ऊन हस्तशिल्प क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जनपद की अधिक से अधिक महिलाएं ऊन के विभिन्न पारम्परिक उत्पाद बनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें।

 

Next Post

शांति टम्टा बने अनुसूचित जाती यमुनाघाटी कार्यकारिणी के अध्यक्ष । 

शांति टम्टा बने अनुसूचित जाती यमुनाघाटी कार्यकारिणी के अध्यक्ष ।                                 —————–बडकोट- मदनपैन्यूली।।               —————– बृहस्पतिवार यमुना घाटी के बड़कोट में प्रदेश संयोजक दर्शन लाल की अध्यक्षता मे अनुसूचित जाति अनुसूचित […]

You May Like