HTML tutorial
HTML tutorial

सरकार के तीन साल, काम कम ढिंढौरा ज्यादाः प्रीतम

Pahado Ki Goonj

देहरादून। भाजपा सरकार के तीन साल का कार्यकाल अत्यन्त ही निराशाजनक रहा है। भाजपा सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार ने इन तीन सालों में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे सरकार की उपलब्धि माना जा सके। सरकार ने काम कम किया है काम का ढिंढौरा ज्यादा पीटा है।
यह बात आज यहंा राजीव गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री तीन सालों से भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का ढिंढौरा पीट रहे है वह यह क्यों नहंी बताते कि वह लोकायुक्त कब लायेगें और लायेंगे भी या नहीं। उन्होने कहा कि भाजपा को डर है कि लोकायुक्त लेकर आये तो उनके नेताओं को भी लेने के देने पड़ जायेंगे।
प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस एनएच 74 की जांच की बात सीएम कर रहे है उस पर सीबीआई जांच से उन्होने पीछे कदम क्यों खींच लिये? उन्होने जब देखा कि इसमें अपने ही नेता फंसने वाले है तो बात खत्म हो गयी। अगर ऐसा ही है तो फिर भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का ढोल क्यों पीट रहे है बंद करें इसे। उन्होने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर सीएम और सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रीतम ने कहा कि सरकार यह तो बताये कि सूबे की सूबे की स्थायी राजधानी कहा है। प्रीतम ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच पर भी सवाल उठाये है तथा महंगाई को आड़े हाथों लिया।

Next Post

स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत, 9 में पुष्टि

देहरादून। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। इसी बीच प्रदेश में दबे पांव स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। चिंता की बात यह है कि स्वाइन फ्लू से गुरूवार को एक महिला की मौत भी हो गई। एक तरफ स्वास्थ्य […]

You May Like