HTML tutorial
HTML tutorial

सैन्य उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Pahado Ki Goonj

देहरादून । पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में कारगी रोड पर स्थित द आर्मी फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। फैक्ट्री से उठती लपटें देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने इलाके की विद्युत आपूर्ति को बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में लोकायुक्त कार्यालय से सटी द आर्मी फैक्ट्री है। यहां सेना के लिए खुखरी आदि का निर्माण किया जाता है। गत रात साढ़े दस बजे के करीब फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने कारखाने के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा।

इस पर लोगों ने पहले तो फैक्ट्री पर जाकर देखा, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पटेलनगर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बाजार चौकी इंचार्ज नरोत्तम बिष्ट ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दस मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

फैक्ट्री के बाहर से ताला लगा होने की वजह से पता नहीं चल पा रहा था कि आग कहां और किन कारणों से लगी है। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से किसी के न पहुंचने पर पुलिस ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को फोन कर इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कराई।

इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इधर इलाके में गहरा धुआं फैल जाने की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।

अंदर रखे थे गैस सिलेंडर

फैक्ट्री में जहां आग लगी थी, वहां रसोई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इस वजह से भी लोग आग के करीब जाने से डर रहे थे। हालांकि समय रहते करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Next Post

उत्तराखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों को दृढ़

देहरादून डॉ राजेन्द्र डोभाल बैज्ञानिक निदेशक प्रौद्योगिकी की पोस्ट आज देखकर प्रदेश के विकास के लिये प्रयोग शाला से खेत तक कार्यक्रम को बढ़ाने में उनका सरहनीय योगदान है।वह अपने लेखों से जहां जिज्ञासु की जिज्ञासा को और बढ़ाते हैं वहीं पलायन रोकने के लिये स्थनीय पेड़ पौधों के साथ […]

You May Like