प्रेस करने के बहाने महिला को घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म

Pahado Ki Goonj

देहरादून : ओएनजीसी के अधिकारी अनिल कुमार ममगाईं पर एक महिला ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में कपड़ा प्रेस करने का काम करती है। अनिल भी उसी अपार्टमेंट में रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को अनिल घर में अकेले थे। अनिल कुमार ने महिला को अपने कमरे में कपड़े प्रेस करने के लिए बुलाया। वह जब कमरे में पहुंची तो अनिल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

महिला ने विरोध किया तो अनिल ने चुप रहने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। डालनवाला पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

फैक्ट्री के हौज में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बाजपुर, उधमसिंह नगर : विक्रमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बीए अलॉय सरिया फैक्ट्री में पानी के हौज से युवक का शव बरामद हुआ। वह इसी फैक्ट्री में कार्यरत था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। ग्राम खंबारी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ माणा (22) पुत्र सुखविंदर सिंह विक्रमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में […]