HTML tutorial
HTML tutorial

रॉबर्ट वाड्रा ने केजरीवाल को दिया जवाब, जो जैसा करता है वैसा भरता है

Pahado Ki Goonj

दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की तरफ से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “जो जैसा करता है उसे वैसा भुगतना पड़ता है। मुझ पर 2010 से ही जो लोग निराधार आरोप लगा रहे थे, आज उन्हीं पर आरोप लग रहे हैं। वह भी अंदर के लोगों के द्वारा, जो कह रहे हैं कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं. मैंने कई सालों में कई झूठे आरोपों का सामना किया है। ज्यादातर आरोप लोगों का ध्यान खींचने और राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लगाये जाते हैं।”

वाड्रा ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ राजनैतिक और मीडिया अभियान चलाये गये। उन्होंने कहा, “मैं ईमानदारी से केजरीवाल को शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस मामले में बेदाग होकर निकलेंगे ताकि जिन लोगों ने उन पर भरोसा किया है उनका विश्वास नहीं टूटे।” उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में मीडिया ट्रायल के कारण परिवार विशेषकर बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो बहुत पीड़ादायक होता है। केजरीवाल ने वाड्रा पर वर्ष 2012 में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने वाड्रा को 65 करोड़ रुपये का कर्ज बिना कुछ गिरवी के दिया है।

Next Post

जस्टिस कर्णन ने दी सीजेआई व 7 जजों को 5 साल की सजा

उच्चतम न्यायालय से टकराव को बढ़ाते हुए न्यायमूर्ति कर्णन ने कहा कि आठ न्यायाधीशों ने ‘संयुक्त रूप से 1989 के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम और 2015 के संशोधित कानून के तहत दंडनीय अपराध किया है।’ उन्होंने शीर्ष अदालत के सात न्यायाधीशों के पीठ के सदस्यों के नाम लिए […]

You May Like