बरात में जा रही बस खाई में गिरी, बच्ची की मौत, 21 घायल

Pahado Ki Goonj

घनसाली-अखोडी मोटर मार्ग(टिहरी) पर बरात की बस गिरने से आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हैं। बस में कुल 26 लोग सवार थे। चार लागों को मामूली चोट आई। हादसा गत देर रात हुआ। बारात सरुणा (आली) गांव से  बीते सोमवार को दिल्ली के लिए गई थी।

रात लौटते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सांता खाल के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल लोगों को आसपास के स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां आठ साल की लड़की साधना पुत्री गजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। बस में कुल 26 लोग सवार थे। इसमें 21 लोग  घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को श्रीनगर, चार को देहरादून रेफर कर दिया गया।

Next Post

यूपी ATS समेत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध IS आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पांच राज्यों की पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान में मुम्बई, जालंधर, नरकटियागंज (बिहार), बिजनौर और मुजफ्फरनगर में छापेमार कार्रवाई में तीन लोगों को दहशतगर्दाना साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां मुम्बई, जालंधर […]

You May Like