HTML tutorial
HTML tutorial

मंदिर में चोरं ने लगाई सेंध, चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। हरकी पैड़ी की सुरक्षा में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई है। देर रात चोरों ने एक मंदिर के दानपात्र से पैसे और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। वहीं, पुलिस की तत्परता से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देररात की है। जहां चोरों ने मौके देखकर हरकी पैड़ी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के दानपत्र और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया। वहीं, चोरी की यह पूरी वारादत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद से पुलिस ने चोरी की धरपकड़ के लिए आसपास के थाना और पुलिस चौकियों में इसकी सूचना दी थी। वहीं, पुलिस की तत्परता से चोर को हरिद्वार रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Next Post

निर्दलीय विधायक कैड़ा भाजपा में शामिल

देहरादून। शुक्रवार को भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय पहंुचकर भाजपा में शामिल हो गए। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और दुष्यंत गौतम स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुए बीजेपी में शामिल हुए। पिछले कई दिनों से उनकी भाजपा जॉइन […]

You May Like