यमुना वैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एसोशिएसन और यमुनोत्री बड़कोट टैक्सी मालिक एसोसियेशन दोनों टैक्सी यूनियन डग्गामार और नव गठित तीसरी रवाई- दूनघाटी मैक्सी कैब एसोसिएशन का विरोध में हड़ताल

Pahado Ki Goonj

यमुना वैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एसोशिएसन और यमुनोत्री बड़कोट टैक्सी मालिक एसोसियेशन दोनों टैक्सी यूनियन डग्गामार और नव गठित तीसरी रवाई- दूनघाटी मैक्सी कैब एसोसिएशन का विरोध में हड़ताल।

मदन पैन्यूली बड़कोट – यमुनाघाटी के बड़कोट में आज से फिर 25 दिनों के अंतर्गत तीसरी बार टैक्सी संचालक हडताल पर चले गये है, पिछले 25 दिनों में यमुना वैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एसोशिएसन और यमुनोत्री बड़कोट टैक्सी मालिक एसोसियेशन दोनों टैक्सी यूनियन डग्गामार और नव गठित तीसरी रवाई- दूनघाटी मैक्सी कैब एसोसिएशन का विरोध कर रही है। जिस पर दो बार प्रशासन के आश्वासन पर दोनों यूनियन अपनी हडताल को भी खत्म कर चुके है। लेकिन एक बार फिर टैक्सी संचालक उग्र हो कर सड़को पर उतर आये है। और जमकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन भी करने लगे  प्रशासन के प्रति आक्रोश सड़को से लेकर तहसील परिसर तक देखा गया अपनी मांग पर अडिग टैक्सी संचालक अनिश्चित काल हडताल में प्रशासन के विरोध में तहसील परिसर पर ही बैठे हड़ताल से 240 वाहनों के पहिये थमे हुए हैं और 24 लिंक मार्गो में यातयात भी प्रभावित हो गया है।यात्रियों को भारी दिक्कत होरही है।

 

Next Post

चारधाम यात्रा से श्री बद्रीनाथ धाम आने वाले यात्री -1110 कुल यात्री –816555

चारधाम यात्रा से श्री बद्रीनाथ धाम आने वाले यात्री -1274 कुल यात्री – 816555 देहरादून:श्री बद्रीनाथ धाम आने वाले यात्री – 1110 कुल यात्री – 817665श्री हेमकुंड साहिब जी आने वाले यात्री— 432,कुल यात्री– 126105 आए चारधाम यात्रा से  श्री यमुनोत्री धाम – 335191आने वाले यात्री ,श्री गंगोत्री धाम – […]

You May Like