HTML tutorial
HTML tutorial

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका पर लगा प्रतिबंध हटा

Pahado Ki Goonj

दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने अश्वेत खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने का हवाला देते हुए देश के बड़े खेल महासंघों क्रिकेट, एथलेटिक्स, रग्बी और नेटबॉल में इनके महासंघों द्वारा किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर कम से कम एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब अश्वेत खिलाड़ियों को लेकर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) पर लगाया गया सरकारी प्रतिबंध हटा दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री थेंबेलानी एनक्सी ने मंगलवार को इस प्रतिबंध के हटने की पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड अब बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी और दावेदारी फिर से कर पाएगा।

सरकार देश के सबसे अधिक लोकप्रिय खेलों में ज्यादा से ज्यादा अश्वेत खिलाड़ियों की भागीदारी चाहती थी लेकिन रंगभेद समाप्त होने के दो दशक से ज्यादा समय के बाद भी श्वेत खिलाड़ियों का ही एथलेटिक्स, क्रिकेट, नेटबॉल और रग्बी टीमों में बोलबाला रहा है। खेल मंत्री ने बताया कि क्रिकेट के अलावा रग्बी और नेटबाल पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया गया है जबकि एथलेटिक्स अभी प्रतिबंध के दायरे में है।

Next Post

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल दलाईलामा से मिलेगा

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेता नैंसी पेलोसी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में जिम सेनसेनब्रेनर, इलियॉट एंजेल, जिम मैकगॉवर्न, बेट्टी मैक्कुलम, जूडी चू, जॉइस बिटी तथा प्रमिला जयपाल शामिल हैं। ये प्रतिनिधिमंडल इस वक्त भारत दौरे पर है और इस दौरान वे दलाईलामा से मुलाक़ात करेंगे। सन् 1959 में चीन से […]

You May Like