देहरादून। गंगा की अविरलता के लिए आंदोलित हरिद्वार मातृ सदन की साध्वी पद्मावती की हालात बिगड़ी गई हैं। पिछले 47 दिन से आमरण अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती को प्रशासन ने देर रात मातृ सदन में जबरन अनशन से उठा दिया था। बाद में उन्हें देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। जिसे देखते हुए डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने अस्पताल पहंुचकर उनका हालचाल जाना। प्रशासन का कहना है कि साध्वी पद्मावती के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उक्त कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अरुण मोहन जोशी साध्वी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने दून अस्पताल पहुंचे.। उन्होंने डॉक्टरों से विचार विमर्श कर हायर सेंटर उपचार कराने की बात कही। दूसरी ओर मातृ सदन पुलिस की इस कार्रवाई के चलते हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है।
बर्फ से बचने निचले इलाकों में आ रहे वन्य जीव
Sat Feb 1 , 2020
देहरादून। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी वन्य जीवों की जान पर भारी पड़ रही है। ठंड से बचने और भोजन की तलाश में वन्य जीव निचले इलाकों में आ रहे हैं। ऐसे में आवारा कुत्ते उनको अपना शिकार बना रहे हैं। वन विभाग अब तक घायल हुए चार वन्य […]

You May Like
-
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का राजभवन कूच
Pahado Ki Goonj January 15, 2021


