हरिद्वार। लक्सर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक सीसी कैमरे में कैद हुआ है। बदमाश का फोटो जारी करते हुए पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को उसकी जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचित करे।
बता दें कि बीती शाम लगभग साढ़े पांच बजे लक्सर कोतवाली की कस्बा चौकी में तैनात सिपाही पंचम प्रकाश और राजेन्द्र सिंह को गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी। बदमाशों की गोली लगने से दोनो सिपाही घायल हो गये थे। पुलिस के अनुसार भागते समय बदमाशों में से एक की फोटो सीसी कैमरे में कैद हो गयी है। हरिद्वार पुलिस ने इसे फेसबुक पेज पर अपलोड करते हुए आम जन से अपील की है कि यदि इस सम्बन्ध में किसी को भी जानकारी हो तो उन्हे सूचित करेे।
नेता जी की अस्थियां गंगा में विसर्जित
Mon Oct 17 , 2022
अखिलेश के साथ पूरा परिवार पहुंचा हरिद्वार नमामि गंगे घाट पर विधिवत किया अस्थि विसर्जन हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर आज उनका पूरा परिवार सैफई से यहां पहुंचा (चंडी घाट) नमामि गंगे घाट पर विधिवत कर्मकांड पूजा के साथ उनकी अस्थियों को गंगा […]

You May Like
-
केवी ग्वालदम के शिवांग का हुआ डीएलईपीसी के लिए चयन
Pahado Ki Goonj September 20, 2021


