HTML tutorial
Skip to content
Saturday, Oct 3, 2026
Breaking News
गुलाबी कण्ठा ट्रैक पर बढ़ी रौनक, स्थानीय युवाओं को रोजगार की नई उम्मीद
गंगानी कुंड में गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संदेश, पौधरोपण के साथ चला स्वच्छता अभियान ।
टिहरी के सनंत कुमार बने उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य
DAV छात्रसंघ अध्यक्ष बने नवदीप राणा, यमुनोत्री में बढ़ी चर्चा
एमकेपी पीजी कॉलेज में आयुषी पैन्यूली बनीं छात्रसंघ अध्यक्ष ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया जानिए सभी समाचार
चिन्यालीसौड़ की सानिया का शंघाई में जलवा, भारत को दिलाया रजत ।
बर्फ ने बढ़ाई चुनौती, 136 ट्रैकर्स पर प्रशासन की नजर! सोमवार को हेली रैकी, जरूरत पड़ी तो एयर रेस्क्यू
मलबे में फंसी सवारियों से भरी बस, तीन घंटे बाद JCB ने निकाला ।
सड़कों के गड्ढों पर गरजा यूकेडी, महाराज के आवास तक कूच ।
नशे से दूर, संकल्प से जुड़ें युवा—जुणगा इंटर कॉलेज में चला नशा मुक्ति अभियान ।
मातृशक्ति को सम्मान, आत्मनिर्भरता का संकल्प… आराकोट-बंगाण में मनमोहन सिंह चौहान ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा ।
Pahadon ki Goonj

Pahadon ki Goonj

News Portal

  • होम
  • उत्तराखंड
    • खेल
  • देश
    • मनोरंजन
  • धर्म और संस्कृति
    • कैरियर
  • दुनिया
  • सामाजिक
  • संपर्क करें
  • शिक्षा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली

Pahado Ki Goonj August 23, 2017
uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को पुलिस लाईन में उत्तराखण्ड पुलिस के ट्रेनी आरक्षियों(कांस्टेबल्स) के पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों और उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक समय में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ी है। पुलिस का काम पारम्परिक पुलिसिंग से आगे बढ़ कर बहुत से अन्य सामाजिक सरकारों से जुड गया है। पुलिस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। राज्य में जहां राजस्व पुलिस की व्यवस्था लागू है, वहां भी लोगों द्वारा रेगुलर पुलिस की मांग की जाने लगी है। उत्तराखण्ड पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस में महिलाओं की संख्या 11 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7 प्रतिशत है। पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी के  क्षेत्र में उत्तराखण्ड देश के शीर्ष पांच राज्यों में सम्मिलित हो गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब प्रदेश हर थाने में एक या उससे ज्यादा महिला पुलिस की तैनाती हो सकेगी। इससे महिला संबंधी अपराध की रोकथाम और उसके कुशल निवारण में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘जब मैं अपनी बेटियों को इस वर्दी में देख रहा हूं तो मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। आज मैं कह सकता हूं कि उत्तराखंड राज्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान खूब फल फूल रहा है। आप सारी बेटियां इस राज्य का गौरव है और आपसे उम्मीद है कि आप सब पूरी ईमानदारी और लगन से पुलिस महकमे में अपनी अलग पहचान बनाऐंगी।’’
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई स्मार्ट पुलिस की परिकल्पना को दोहराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को भी स्ट्रिक्ट और सेंस्टिव, माॅरल और मोबाईल, एलर्ट और एकाउंटेबल, रिलाएबल और रिस्पाॅन्सिबल और टेक्नोेलाॅजी सेवी होना पडेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के कारोबार के विरूद्ध एक कठोर अभियान चलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी पास आउट आरक्षियों को उनके सफल कैरियर के लिये शुभकामनाएं भी दी।
पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूड़ी ने बताया कि कुल 175 ट्रेनी आरक्षियों का प्रशिक्षण  रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर देहरादून में हुआ। कुल सीधी भर्ती के 141 महिला आरक्षियों एवं 34 पुरूष रिक्रूट आरक्षियों को 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रशिक्षण देने हेतु 27 पुलिस अधिकारी/कर्मी नियुक्त रहे। देहरादून जनपद के अतिरिक्त रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जनपद हरिद्वार, उधमसिंहनगर, चम्बा(टिहरी गढ़वाल), 31वीं वाहिनी पीएसी में भी कुल 792 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया तथा इन सभी स्थानों पर भी पासिंग आउट परेड विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है।
दीक्षांत परेड में प्रशिक्षण अवधि में सर्वांग-सर्वोत्तम श्रेणी में महिला आरक्षी कविता और अंजना बेलवाल और पुरूष आरक्षी अंकित बिष्ट को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडीजी श्री अशोक कुमार, आईजी श्री दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
Post Views: 516
Next Post
  • उत्तराखंड

विशेष कार्य अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने जनसम्पर्क किया गया

Wed Aug 23 , 2017
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा सूर्य कालोनी नथुवावाला में जनसम्पर्क किया गया। इस अवसर पर जय मां भवानी सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा श्री पंवार का स्वागत किया गया। श्री पंवार ने सभी सदस्यों से खासकर महिलाओं व बुजुर्गाें से मिलकर उनकी समस्या जानी तथा दूरभाष […]

You May Like

    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 9 लोगों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की गयी गुण्डा एक्ट की कार्रवाई।

    Pahado Ki Goonj October 25, 2022
    • उत्तराखंड
    • कारोबार
    • ताजा खबर
    • राष्ट्रीय
    • सामाजिक

    एनएच द्वारा यमनोत्री मार्ग पर मकान मालिक को नहीं दिया गया कोई मुआवजा

    Pahado Ki Goonj April 27, 2019
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में 500 योजनाओं के सूख रहे जलस्रोत, गर्मियों में होगा जलसंकट

    Pahado Ki Goonj February 28, 2018
    • उत्तराखंड
    • ताजा खबर

    जिलों में मरीज की जानकारी,उत्तराखण्ड में कोरोना के 3295 नए मामले,4 मरीज की मौत 18196 कोरोना केस प्रदेश में एक्टिव

    Pahado Ki Goonj January 17, 2022
    • उत्तराखंड
    • कारोबार
    • ताजा खबर
    • दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • शिक्षा
    • सामाजिक

    ग्रहों से सम्बंधित रोग के बारें में जानिए

    Pahado Ki Goonj February 15, 2019
    • उत्तराखंड
    • कारोबार
    • कैरियर
    • ताजा खबर
    • देश
    • शिक्षा
    • सामाजिक

    जनपद चमोली पुलिस मैदान गोपेश्वर में 1 जून से 21 जून तक आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित निःशुल्क योग,ध्यान एवं प्राणायाम शिविर का 13वां दिन सम्पन्न

    Pahado Ki Goonj June 13, 2018
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Developed : Designed by Web Media Solutions IT Company Dehradun