राज्य में कथित सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी भर्ती घोटाले की जांच शुरू करते ऑफिस करना पड़ा शील

Pahado Ki Goonj

देहरादून।पहाडोंकीगूँज, राज्य में कथित सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी भर्ती घोटाले की जांच शुरू हो गई है। आज जांच टीम देहरादून कॉपरेटिव बैंक पहुंची। जांच दल के पहुंचते ही भर्ती से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि जांच दल की खबर मिलते ही भर्ती से जुड़े मुख्य कर्ताधर्ता गायब मिले। यहां तक सभी के फोन भी बंद मिले। जबकि भर्ती डॉक्युमेंट देखने वाले कर्मचारी भी दफ्तर में नहीं मिले। काफी देेेर तक इंतजार करने पर भी जब कोई सामने नहीं आया तो जांच दल ने दफ्तर सील कर दिया। अब कल जांच दल दुबारा जांच को जाएगा।
उत्तराखंड कॉपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में बड़ा घपला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने पर जांच के आदेश दिए थे। शासन ने कुमाऊं मंडल के उप निबंधक नीरज बेलवाल और गढ़वाल के मान सिंह सैनी को जांच अधिकारी बनाया। आज सोमवार को जांच अधिकारी देहरादून कॉपरेटिव बैंक पहुंचे। यहां पहुंचते ही प्रबन्धक, अध्यक्ष समेत भर्ती से जुड़े लोग गायब मिले। जांच टीम ने फोन लगाए तो सभी के फोन बंद मिले। इस दौरान भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे तो दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने सम्बंधित कर्मचारी के छुट्टी पर होने की बात कही। इस पर जांच दल ने काफी देर शाम तक भर्ती से जुड़े लोगों का दफ्तर में इंतजार किया। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद जांच दल ने भर्ती से जुड़े डॉक्युमेंट वाले दफ्तर को सील कर दिया। अब मंगलवार को टीम दुबारा जांच को पहुंचेगी। इसके अलावा दफ्तर में मिले कर्मचारियों को जांच दल ने भर्ती से जुड़े लोगों को सूचना देने को कहा है। जांच दल का नेतृत्व कर रहे उप निबंधक कुमाऊं नीरज बेलवाल ने जांच शुरू करने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल दफ्तर का एक कक्ष सील कर दिया है। कल पुनः जांच को दफ्तर जाएंगे।

Next Post

भू-कानून लागू करने के लिए मीडिया ही सरकार पर दवाव बना सकता है

भू-कानून लागू करने के लिए मीडिया ही सरकार पर दवाव बना सकता है   देहरादून , राज्य गठन के बाद  अप्रेल मैने 2000 में मुख्यमंत्री  स्व. नित्यनाद स्वामी जी से  हिमाचल प्रदेश की भांति भू-कानून लागू करने का अनुरोध किया था पर कोश्यारी जी सब मुख्यमंत्री के चक्कर में रहने […]

You May Like