HTML tutorial
HTML tutorial

पेरिस में पुलिस के हाथों चीनी व्यक्ति की हत्या के बाद हिंसा

Pahado Ki Goonj

पेरिस के 19वें जिले में पांच बच्चों के पिता लियो शाओयो (56) की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “विदेश मंत्रालय ने घटना पर विशेष ध्यान दिया है। इस मामले के बाद मंत्रालय ने फ्रांस में चीन उच्चायोग से आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई के लिए एक व्यवस्था बनाने और घटना पर फ्रांसीसी पक्ष के समक्ष विरोध दर्ज कराने को कहा है।”

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ सौ प्रदर्शनकारी सोमवार को मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। परिवार ने उस पुलिस रिपोर्ट से इनकार किया है जिसमें कहा गया है कि मारे गए व्यक्ति ने अधिकारी पर कैंची से हमला किया था। अधिकारी उसके घर पर घरेलू हिसा की रिपोर्ट मिलने के बाद पहुंचे थे।

Next Post

रावत ने मुख्यमंत्री आवास में किया प्रवेश

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह कैंट रोड वाले सीएम घर में प्रवेश किए। इस बारे में जब मीडिया ने रावत से पूछा कि इस आवास को अशुभ माना जाता है और कोई भी यहां रहने वाला सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। इस पर त्रिवेंद्र रावत ने व्यंग्य के […]

You May Like