हल्द्वानी। एसओजी व काठगोदाम थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से लाखों की हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की हैं। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ गहन पूछताछ की।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने काठगोदाम के समीप चैकिंग अभियान के दौरान स्विफ्ट कार को रोक लिया। उसमें से पुलिस को 38 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम संजय व विजेंद्र सिंह निवासी हरियाणा बताये हैं। वह उक्त शराब पर्वतीय क्षेत्रों में तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब को तस्कर हरियाणा से लेकर आये थे। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में जिले की 81 करोड़,19 लाख 68 हजार की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण ।
Fri Sep 13 , 2019
उ मुख्यमंत्री ने गंगोत्री धाम में जिले की 81 करोड़,19 लाख 68 हजार की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण । उत्तरकाशी (मदन पैन्यूली) विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में सीएम त्रिवेंद्र,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत,गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद […]
You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा जारी हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में सफल हुए छात्र छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में ‘मेजर निराला’ फिल्म की निर्माता सुश्री आरूषि निशंक ने शिष्टाचार भेंट की
Pahado Ki Goonj May 29, 2018

