HTML tutorial
HTML tutorial

क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद व्यक्ति की मौत 

Pahado Ki Goonj

देहरादून। अगस्त्यमुनि में दो दिन पूर्व ही अपना 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का सैंपल लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मृतक अपनी पत्नी के साथ सात मई को देहरादून से अपने घर धान्यू आए थे।
नगर पंचायत के वार्ड एक के धान्यू तोक में 55 वर्षीय राय सिंह पुत्र चंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे राय सिंह को दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल वर्मा की सूचना पर कोविड-19 मेडिकल टीम अस्पताल पहुंची और मृतक का सैंपल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजने के बाद सीएचसी को सैनिटाइज किया गया। राय सिंह अपनी पत्नी के साथ बीते सात मई को देहरादून से अपने घर धान्यू आए थे। यहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपना क्वारंटीन पूरा किया था। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. दिनेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मृतक के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Next Post

शनिवार सुबह मिले 20 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 173

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार की सुबह कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आए हैं। शनिवार को मिले संक्रमितों में तीन अल्मोड़ा, सात चंपावत, दो देहरादून, एक हरिद्वार, दो नैनीताल, दो पिथौरागढ़ और तीन उत्तरकाशी के हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में 20 नए कोरोना […]

You May Like