लापता लोगों की खोज को चले सर्च अभियान में मिले चार नर कंकाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के कंकालों की खोजबीन के लिए चल रहे सर्च अभियान के पांचवें दिन रविवार सुबह टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। ये नर कंकाल रामबाड़ा के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा नर कंकालों का डीएनए सैंपल लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
बता दें की बीते 16 सितंबर को चार दिवसीय सर्च अभियान शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में 10 टीमों को केदारनाथ से जुड़े अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर भेजा गया था।
चार दिन तक टीम को एक भी नर कंकाल नहीं मिला था। इसलिए नौ टीमें बीते शनिवार को वापस आ गई थीं। जबकि एक टीम का अभियान रविवार तक बढ़ा दिया गया था। आज सुबह इस टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। बता दें कि 16ध्17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। रेस्क्यू दलों द्वारा चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह वर्षों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक कंकाल मिले थे।

Next Post

बी.एस . नेगी महिला पोलिटेक्नक में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन में हर्षमणि व्यास अध्यक्ष बने

  देहरादून,बी एस नेगी महिला पोलिटेक्निक 33 वर्ष पुराना संस्थान है जो एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है और यूबीटीईआर से संबद्ध है। संस्थान सोसाइटी एक्ट 1856 के अंतर्गत एक रजिस्टर्ड सोसाइटी है, जिसका संचालन कार्यकारिणी द्वारा किया जाता है। दिनॉक 19.09.2020 को संस्थान मे नई कार्यकारिणी के गठन हेतु  एस.एस. […]

You May Like